Shri Narmadeshwar Mahadev Mandir
बारह बालुतेदार
भारतीय गाँवों की व्यवस्था केवल खेती पर निर्भर नहीं थी।यह एक ऐसी प्रणाली थी जहाँ लोग एक-दूसरे की मदद करते थे, सेवाएँ देते थे और अपने-अपने कौशल से गाँव को चलाते थे। इस पूरे व्यवस्था का आधार थे — “बारह बालुतेदार”। ये वे 12 समुदाय थे जो अपने विशेष काम से गाँव के जीवन को सुचारू रखते थे -
जैसे लोहार, बढ़ई, सोनार, कुम्हार, नाई, धोबी, गुरवे, चरवाहे आदि।
यह परंपरा सिर्फ व्यापार करने के लिए नहीं थी। यह आपसी सहयोग, सम्मान, सेवा और सामूहिक जीवन की मजबूत सामाजिक व्यवस्था थी, जहाँ हर व्यक्ति का काम जरूरी और सम्मानित माना जाता था।
