Shri Narmadeshwar Mahadev Mandir
एक अद्भुत गाथा
नर्मदा परिक्रमा, अपने सनातन धर्म की अत्यंत ही पावन यात्रा, इस का मार्ग चुनना अपने आप में साहस और तपस्या का कार्य है। गोधाम ईको व्हिलेज के संस्थापक अध्यक्ष श्री नितिन दादा घोटकुले भी इस दिव्य यात्रा पर निकल पढ़े। कठिन घाटियों, घने जंगलों और अनेक परीक्षाओं से गुजरते हुए उनकी साधना निरंतर आगे बढ़ती रही।
जीवन के इस पवित्र यात्रा में एक महत्त्वपूर्ण मोड़ तब आया जब वे उत्तरवाहिनी – उस दुर्लभ स्थल पर पहुँचे जहाँ मां नर्मदा उत्तर दिशा में बहती हैं। वहीं उन्हें एक स्वयंभू शिवलिंग प्राप्त हुआ। यह किसी संयोग से अधिक, भगवान महादेव का सीधा संकेत था और इस अलौकिक क्षण ने उनके हृदय में यह संकल्प जगाया कि एक ऐसा शांत, पवित्र और आध्यात्मिक स्थल बनाया जाए जहाँ प्रकृति, भक्ति और संस्कृति का दिव्य संगम हो, यही से जन्म हुआ श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की दिव्य कल्पना का।




