ज्योतिष

Shri Narmadeshwar Mahadev Mandir

ज्योतिष

भारतीय सनातन परंपरा में ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आईना है। यह हमें समझाता है कि ग्रह–नक्षत्र हमारी सोच, स्वभाव, परिस्थितियों और जीवन की दिशा को कैसे प्रभावित करते हैं। इसी ज्ञान को वैदिक ज्योतिष कहा जाता है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने जीवन को समझने, उसे बेहतर बनाने और सही निर्णय लेने के लिए एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन माना है।

Shri Narmadeshwar Mahadev Mandir

वेदिक ज्योतिष का महत्व

  • यह हमें अपने स्वभाव और ताकतों को समझने में मदद करता है।
  • जीवन की चुनौतियाँ और अवसर पहले से पहचानने की क्षमता देता है।
  • गलत निर्णयों से बचाकर सही दिशा में आगे बढ़ने में सहायक होता है।
  • मन में चल रही उलझनों को कम करके मानसिक शांति देता है।
  • कर्म और भाग्य के संबंध को समझाकर आत्मविश्वास और स्पष्टता बढ़ाता है।
  • परिवार, करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों में संतुलन बनाने में मदद करता है।
  • आध्यात्मिक रूप से अपने जीवन को और गहरा समझने का मार्ग दिखाता है। 

    वेदिक ज्योतिष हमें यह सिखाता है कि भविष्य को बदलना नहीं, बल्कि समझकर उसे बेहतर बनाना ही सच्चा विज्ञान है।

Shri Narmadeshwar Mahadev Mandir

ज्योतिष अनुभूति

यहाँ भक्तो को मिलेगा अवसर, अपने जीवन को ज्योतिषीय दृष्टि से समझने का, ग्रहों की स्थिति का विश्लेषण कराने का, और आध्यात्मिक रूप से संतुलित जीवन की दिशा पाने का।

अनुभवी ज्योतिषाचार्यों द्वारा —

  • जन्मकुंडली विश्लेषण
  • ग्रह दशा एवं गोचर का अध्ययन
  • जीवन के प्रमुख क्षेत्रों (स्वास्थ्य, करियर, विवाह, संतान, आध्यात्मिकता) पर मार्गदर्शन
  • राशि एवं नक्षत्र आधारित उपासना और उपाय
  • ग्रह शांति यज्ञ एवं उपासना सत्र