Shri Narmadeshwar Mahadev Mandir
भजन-कीर्तन
भजन भगवान की स्तुति में गाया जाने वाला वह मधुर गीत है, जिसे सुनते ही हर व्यक्ति भक्ति में डूब जाता है और मन अपने आप आनंद से झूम उठता है। श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जब मधुर ध्वनियों में “हर हर महादेव” गूंजेगा, तो वातावरण हर्षोल्लास और ऊर्जा से भर जायेगा। यहाँ हर सुर, हर ताल, हर स्वर में शिव की महिमा, पार्वती माता की करुणा, गणेश जी का आशीर्वाद, कार्तिकेय की शक्ति और हनुमान जी की निष्ठा गूंजेगी।
भजन-कीर्तन की ध्वनि में दिव्यता बसती है। जब भक्तगण एक स्वर में “ॐ नमः शिवाय” का उच्चारण करते हैं, तो:
1. मन को शांति प्राप्त होती है।
2. विचारों में पवित्रता आती है।
3. तन-मन में सकारात्मक ऊर्जा फैलती हैं।
