सोलह संस्कार

Shri Narmadeshwar Mahadev Mandir

सोलह संस्कार — जन्म से मोक्ष तक की दिव्य यात्रा

माँ के गर्भ से लेकर चिता तक, जीवन की इस अद्भुत यात्रा को पवित्र और सार्थक बनाते हैं सनातन धर्म के 16 संस्कार। ऋषि-मुनियों ने गहन चिंतन और अनुभव से इन संस्कारों की रचना की, जो न केवल जीवन को दिशा देते हैं, बल्कि आत्मा को शुद्ध कर धर्म, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों से जोड़ते हैं।

इन संस्कारों की यही दिव्यता है कि सदियाँ बीत जाने के बाद भी ये आज की आधुनिक पीढ़ी के लिए उतने ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं।

अब इन 16 संस्कारों की गहराई, अर्थ और उपयोगिता को आप समझ सकेंगे श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के माध्यम से, जहाँ उद्देश्य केवल “मानना नहीं, बल्कि जानना” है, ताकि हर व्यक्ति अपने धर्म को समझे, ज्ञान के साथ भक्ति का अनुभव कर सकें।

Shri Narmadeshwar Mahadev Mandir

गोधाम इको–विलेज में उत्सव कैसे मनाएँगे ?

Shri Narmadeshwar Mahadev Mandir

गोधाम का सोलह संस्कार केंद्र (16 Sanskar Kendra)

गोधाम का उद्देश्य है — इन प्राचीन वैदिक संस्कारों को आधुनिक समाज में पुनर्जीवित करना।
इसी दिशा में हम स्थापित कर रहे हैं “सोला संस्कार केंद्र”, जहाँ:

  • प्रत्येक संस्कार की वैदिक व्याख्या, उद्देश्य और विधि सिखाई जाएगी।

  • प्रायोगिक सत्र, अनुष्ठान प्रदर्शन और ज्ञान-कार्यशालाएँ आयोजित होंगी।

  • व्यक्ति अपने जीवन के हर चरण में संस्कारों को आत्मसात कर सकेगा।

यह केंद्र केवल अध्ययन का स्थान नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक क्षण को संस्कारों से समृद्ध करने की प्रेरणा भूमि होगा,  जहाँ हर व्यक्ति “जीवन को पवित्रता और संतुलन के साथ जीने की कला” सीख सकेगा।