About Us

कहानी

श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर

नर्मदा परिक्रमा, अपने सनातन धर्म की अत्यंत ही पावन यात्रा, इस का मार्ग चुनना अपने आप में साहस और तपस्या का कार्य है। गोधाम ईको व्हिलेज के संस्थापक श्री नितिन दादा घोटकुले भी इस दिव्य यात्रा पर निकल पढ़े। कठिन घाटियों, घने जंगलों और अनेक परीक्षाओं से गुजरते हुए उनकी साधना निरंतर आगे बढ़ती रही।

जीवन के इस पवित्र यात्रा में एक महत्त्वपूर्ण मोड़ तब आया जब वे उत्तरवाहिनी – उस दुर्लभ स्थल पर पहुँचे जहाँ मां नर्मदा उत्तर दिशा में बहती हैं। वहीं उन्हें एक स्वयंभू शिवलिंग प्राप्त हुआ। यह किसी संयोग से अधिक, भगवान महादेव का सीधा संकेत था और इस अलौकिक क्षण ने उनके हृदय में यह संकल्प जगाया कि एक ऐसा शांत, पवित्र और आध्यात्मिक स्थल बनाया जाए जहाँ प्रकृति, भक्ति और संस्कृति का दिव्य संगम हो यही से जन्म हुआ श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की दिव्य कल्पना का।

Shri Narmadeshwar Mahadev Mandir Trust

अद्वितीय आध्यात्मिक धाम

गोधाम ईको विलेज में बन रहा श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि एक दिव्य और आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र का पवित्र संकल्प है—जहाँ हमारी आस्था, परंपराएँ और मूल्य सुरक्षित रूप से संजोए जाएँगे। यह स्थान हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देकर लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ने वाला अद्वितीय केंद्र बनेगा। यहाँ पीढ़ियाँ संस्कार, ज्ञान और भक्ति के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ेंगी; बच्चे सनातन धर्म और संस्कृति को समझेंगे; बुज़ुर्गों को शांत वातावरण में सुकून मिलेगा; और परिवार मिलकर पूजा, सेवा, उत्सव और धर्म की दिव्य रोशनी में अपना जीवन समृद्ध करेंगे।

Shri Narmadeshwar Mahadev Mandir Trust

आस्था, भक्ति और धार्मिक अनुभव

यह मंदिर एक ऐतिहासिक और भव्य स्थल होगा, जहाँ भक्ति और शक्ति का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। प्रतिदिन पूजा-पाठ, भजन, प्रवचन और साधना से वातावरण भक्तिमय रहेगा। साथ ही सोळा संस्कार, बारा बलुतेदार परंपरा, अन्नदान, प्रसाद वितरण, गोसेवा, ज्योतिष, आयुर्वेद और बड़े-बड़े धार्मिक उत्सव भी आयोजित किए जाएँगे। मंदिर में विशेष रूप से शिव श्रुष्टि का दर्शन कराया जाएगा, जहाँ छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म से लेकर निर्वाण तक की गाथा दिखाई जाएगी। इससे भक्तों को न केवल आध्यात्मिक आनंद मिलेगा, बल्कि शिवाजी महाराज की वीरता और त्याग से प्रेरणा लेकर जीवन को दिशा देने का अवसर भी मिलेगा।

Shri Narmadeshwar Mahadev Mandir Trust

जीवन में सकारात्मकता और शक्ति

प्रकृति की गोद में बसा और दिव्य ऊर्जा से भरा यह स्थान लोगों को तनाव, चिंता और नकारात्मक भावनाओं से मुक्ति दिलाएगा। यहाँ आने वाला हर व्यक्ति अपने जीवन में शांति, सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा का अनुभव करेगा। उसे ऐसा लगेगा मानो मन का बोझ उतर गया हो और भीतर एक नई ताक़त जाग उठी हो। यह मंदिर लोगों को आध्यात्मिक सहारा, नैतिक बल और मानसिक संतुलन देगा। यहाँ की पवित्रता और वातावरण जीवन को संतुलित और समृद्ध बनाने की प्रेरणा देगा।

गोधाम के आध्यात्मिक अनुभव

श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर

Godham Spiritual Experiences offers retreats that seamlessly integrate ancient wisdom and mindful practices to restore balance, enhance self-awareness, and harmonize you with the natural rhythms of life. Each session is thoughtfully guided by experienced facilitators, ensuring a transformative journey towards inner peace. Through practices rooted in tradition, including meditation, yoga, and Ayurveda, our retreats are designed to support your path to lasting well-being, nurturing your mind, body, and soul in the serene beauty of nature.

Photo Gallery

निर्माण प्रगति

श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर

Narmadeshwar Legacy!

इस पावन सफर का हिस्सा बनें

श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर

Donation Form